Thursday, March 21, 2013

To the Power of 10 In Math


  • Names for Powers of 10

ValuesZero'sNames
1000One
1011Ten
1022Hundred
1033Thousand
1044Myriad
1066Million
1099Billion
101212Trillion
101515Quadrillion
101818Quintillion
102121Sextillion
102424Septillion
102727Octillion
103030Nonillion
103333Decillion
103636Undecillion
103939Duodecillion
104242Tredecillion
104545Quattuordecillion
104848Quindecillion
105151Sexdecillion
105454Septdecillion / Septendecillion
105757Octodecillion
106060Nondecillion / Novemdecillion
106363Vigintillion
106666Unvigintillion
106969Duovigintillion
107272Trevigintillion
107575Quattuorvigintillion
107878Quinvigintillion
108181Sexvigintillion
108484Septenvigintillion
108787Octovigintillion
109090Novemvigintillionn
109393Trigintillion
109696Untrigintillion
109999Duotrigintillion
10100100Googol
10102102Trestrigintillion
10120120Novemtrigintillion
10123123Quadragintillion
10138138Quinto-Quadragintillion
10153153Quinquagintillion
10180180Novemquinquagintillion
10183183Sexagintillion
10213213Septuagintillion
10240240Novemseptuagintillion
10243243Octogintillion
10261261Sexoctogintillion
10273273Nonagintillion
10300300Novemnonagintillion
10303303Centillion
10309309Duocentillion
10312312Trescentillion
10351351Centumsedecillion
10366366Primo-Vigesimo-Centillion
10402402Trestrigintacentillion
10603603Ducentillion
10624624Septenducentillion
10903903Trecentillion
1024212421Sexoctingentillion
1030033003Millillion
1030000033000003Milli-Millillion

NINITE: सोफ्टवेयर अपडेट तथा इनस्टॉल करने का सबसे आसान, तेज तथा सुरक्षित तरीका


NINITE असल में कोई सोफ्टवेयर नहीं है, बल्कि यह एक वेबसर्विस है जिसकी सहायता से आप कुछ उपयोगी सोफ्टवेयर बहुत आसानी से इनस्टॉल तथा अपग्रेड कर सकते हैं।
NINITE को प्रयोग करना बहुत आसान है, NINITE की वेबसाईट पर जाइये, मुख्य पेज पर आपको एक सोफ्टवेयर की लिस्ट दिखाई देगी, इस लिस्ट में से आप उन सोफ्टवेयर को चुन लीजिये जिनको आप इनस्टॉल करना चाहते हैं। अंत में GET INSTALLER बटन पर क्लिक कर दीजिये। एक .exe फाइल डाऊनलोड हो जायेगी। इस फ़ाइल को NINITE Installer कहा जाता है। आपको सिर्फ इस फ़ाइल पर डबल क्लिक करना है। बाकी काम NINITE Installer कर देगा।
NINITE का प्रयोग क्यूँ करें? इसको प्रयोग करने के निम्नलिखित कारण हैं-
  1. बार बार नेक्स्ट बटन पर क्लिक करने से मुक्ति: अब नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना आपका काम नहीं है, आप तो बस NINITE इंस्टालर पर क्लिक करके शान्ति से बैठ जाइये।
  2. फालतू टूलबार से आजादी: आपने देखा होगा कुछ सोफ्टवेयर के साथ एंटीवायरस प्रोग्राम, टूलबार इत्यादि भी आते हैं तथा आपसे इंस्टाल करने की अनुमति मांगते हैं। जो लोग जानकार हैं वो ऐसे कूड़े-करकट को अपने कम्प्युटर में इनस्टॉल नहीं करते, पर जो नहीं जानते वो बिना स्क्रीन देखे नेक्स्ट बटन पर क्लिक करते रहते हैं और बाद में सोचते हैं कि ये सोफ्टवेयर कैसे इनस्टॉल हो गए। ऐसे किसी भी टूलबार को NINITE इनस्टॉल नहीं होने देता।
  3. हमेशा अपडेट रहिये: NINITE इंस्टालर हमेशा किसी भी सोफ्टवेयर का नया वर्जन ही इनस्टॉल करता है। यह अपडेट भी करता है मान लीजिये आपने एक बार Inkscape इनस्टॉल किया, अब अगली बार जब आप इसको NINITE से इनस्टॉल करेंगे तो यह सिर्फ पिछले वर्जन को अपडेट करेगा।
  4. ना कोई अकाउंट और ना कोई अड़चन: NINITE में आपको ना अकाउंट बनाना पड़ता है और ना ही अन्य किसी अड़चन का सामना ही करना पड़ता है।
  5. 32 बिट या 64 बिट? NINITE इंस्टालर अपने आप आपके कम्प्युटर के हिसाब से बेहतर वर्जन इनस्टॉल कर देता है आपको यह नहीं सोचना पड़ता की आपको कौन सा इनस्टॉल करना पड़ेगा।
यूं तो NINITE मुफ्त है पर यदि आप इससे कुछ ज्यादा चाहते हैं तो आपNINITE PRO खरीद सकते हैं।

फोटोशॉप का यूनिकोड हिन्दी/इण्डिक समर्थन युक्त संस्करण डाउनलोड करें


फोटोशॉप का यूनिकोड हिन्दी/इण्डिक समर्थन युक्त संस्करण डाउनलोड करें

फोटोशॉप मिडल ईस्टर्न वर्जन में हिन्दी समर्थन का स्क्रीनशॉट
फोटोशॉप का मिडल ईस्टर्न संस्करण वैसे तो विशेषकर अरबी तथा हिब्रू आदि मध्य एशियाई भाषाओं हेतु है (इनके लिये लोकलाइज्ड यूजर इण्टरफेस, स्पैल चैकर तथा विशेष फॉण्ट आदि उपलब्ध हैं) लेकिन इसमें इण्डिक यूनिकोड हेतु भी समर्थन है। फोटोशॉप चालू करें, सबसे पहले ऊपर टूलबार पर Left Align बटन क्लिक करें क्योंकि बाइ यह डिफॉल्ट (अरबी तथा हिब्रू हेतु) Right Align सैट किया गया है। अब बायें टूलबॉक्स से टैक्स्ट टूल लें तथा ऊपर टूलबार से फॉण्ट बॉक्स में कोई यूनिकोड हिन्दी फॉण्ट चुन लें, बस अब आराम से हिन्दी टाइप करें। विण्डोज़ का डिफॉल्ट हिन्दी फॉण्टमंगल ग्राफिक्स एवं डीटीपी के लिहाज से बेकार होता है, इसलिये अच्छे परिणाम हेतु कोई अन्य सुन्दर यूनिकोड फॉण्टप्रयोग करें।
डाउनलोड
यह संस्करण विनसॉफ्ट इण्टरनेशनल द्वारा वितरित किया जाता है। इसे वहाँ से खरीदा जा सकता है या ट्रायल संस्करण डाउनलोड किया जा सकता है।
इसका आकार काफी बड़ा (लगभग १ जीबी) है इसलिये टॉरण्ट से डाउनलोड करना सुविधाजनक रहेगा। किसी टॉरण्ट सर्च इञ्जन पर Photoshop Middle Eastern Version लिख कर खोजें।

भारतीय साहित्य संग्रह के विशाल हिन्दी शब्दकोष को ऑफलाइन प्रयोग के लिये डाउनलोड करें

भारतीय साहित्य संग्रह के विशाल हिन्दी शब्दकोष को ऑफलाइन प्रयोग के लिये डाउनलोड करें
यह डिक्शनरी फाइल सिम्पल डिक्शनरी ऍप्लिकेशन (SDA) के साथ प्रयोग के लिये है हालाँकि इसे किसी टैक्स्ट ऍडीटर जैसे नोटपैड में भी खोलकर देखा जा सकता है। इसे यहाँ से डाउनलोड करें तथा ७-जिप की सहायता से ऍक्सट्रैक्ट करें। अब Pustak.org_Hindi_SDA_Dict_v1.0.txt नाम की इस फाइल को SDA की डायरैक्ट्री के data फोल्डर में डाल दें। SDA के डाउनलोड, इंस्टालेशन एवं प्रयोग के बारे में जानकारी के लिये यह लेख देखें।
बायीं तरफ के Dictionary नामक बक्से में नाम चुनें तथा दायीं तरफ के बक्से में वाँछित शब्द डालकर खोजें।
अनुनाद जी को इस भागीरथ प्रयास के लिये साधुवाद!

फायरफॉक्स तथा क्रोम में यट्यूब वीडियो आसानी से डाउनलोड करने हेतु बटन जोड़ें


यट्यूब वीडियो डाउनलोड करने हेतु या तो आप किसी ऑनलाइन साइट का प्रयोग करते हैं या किसी डाउनलोडर का उपयोग करते हैं। ये दोनों ही तरीके थोड़ा समय लेते हैं। यट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने का सबसे सरल तरीका है फायरफॉक्स तथा क्रोम में यट्यूब डाउनलोडर नामक ऍक्सटेंशन इंस्टाल करने का। यह ऍक्सटेंशन इंस्टाल कर लेने के बाद जब आप कोई भी यट्यूब वीडियो खोलेंगे तो प्लेयर के नीचे एक डाउनलोड बटन दिखेगा। यहाँ से आप एक क्लिक द्वारा उपलब्ध फॉर्मेट (MP4/FLV) तथा रिजॉल्यूशन में वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।
YouTube_Downloader_Extension
यह यट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने का सबसे सरल तरीका है। यह ऍक्सटेंशन इंस्टाल करने के लिये यहाँ जायें।